Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

गोलपार्क में गैंगवार : पुलिसिया शिकंजे में 19 गुर्गे

'सरगना सोना पप्पू' अब भी पुलिस की पहुँच से दूर

04 Feb 2026

गोलपार्क में गैंगवार : पुलिसिया शिकंजे में 19 गुर्गे

कोलकाता। गोलपार्क रविवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट और बमों के धमाकों से दहल उठा था। इस खूनी संघर्ष के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ उन माथाओं तक नहीं पहुँच पाए हैं, जिन्होंने इस तांडव की पटकथा लिखी थी। रवींद्र सरोवर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दो और आरोपियों राकेश बनिक और राजीव दास उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19 हो गई है। हालांकि, कड़वी सच्चाई यह है कि सलाखों के पीछे फिलहाल केवल प्यादे हैं, जबकि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। 
जांच में यह साफ हो चुका है कि यह हिंसा किसी आकस्मिक पिकनिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि इलाके में वर्चस्व कायम करने की एक गहरी साजिश थी। एक तरफ स्थानीय सर्राफा कारोबारी और दबंग बापी हालदार का गुट था, तो दूसरी तरफ कुख्यात अपराधी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सना पप्पू का गिरोह। रविवार रात करीब 8.30 बजे कांकुलिया रोड पर करीब 100 से 150 नकाबपोश बदमाशों ने जिस तरह से हमला किया, वह किसी सुनियोजित गैंगवार से कम नहीं था। पुलिस की गाडिय़ों पर पथराव और आगजनी ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे रोचक मोड़ मंगलवार को आया, जब मुख्य आरोपी सना पप्पू ने फरार रहते हुए फेसबुक लाइव किया। उसने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि वह घटना के वक्त अपने घर पर माघी पूर्णिमा की पूजा कर रहा था और उसके घर के सीसीटीवी कैमरे इसकी गवाही दे सकते हैं। 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस वीडियो की जांच कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अगर वह निर्दोष है, तो पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय लुका-छिपी का खेल क्यों खेल रहा है? कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य नकाबपोशों की पहचान की जा रही है। स्थानीय निवासियों में अब भी गहरा खौफ है, क्योंकि उन्हें डर है कि जब तक बापी हालदार और सना पप्पू जैसे मुख्य किरदार बाहर हैं, इलाके में शांति केवल एक छलावा है। 6 फरवरी को गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है, जिससे इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोलपार्क में गैंगवार : पुलिसिया शिकंजे में 19 गुर्गे
'सरगना सोना पप्पू' अब भी पुलिस की पहुँच से दूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News